वातावरण निर्माण कार्यक्रम
सवाई माधोपुर 16 फरवरी 2021
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज रमसा द्वारा समावेश शिक्षा अंतर्गत वातावरण निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशेष आवश्यकता वाले बालक बालिकाओं ने भाग लिया । रमसा के चंद्रप्रकाश जैमिनी ने बताया कि वातावरण निर्माण कार्यक्रम के तहत विशेष बालक बालिकाओं को सामान्य बालक बालिकाओं के समान प्रत्येक गतिविधियों में मौका दिया जाता है ताकि विशेष बालक बालिकाओ के मन मे किसी भी तरह की हीन भावना पैदा ना हो और ये बालक बालिकाए भी सामान्य बालक बालिकाओं के समान ही अपने आप को समझे और कार्य करे । कार्यक्रम के माध्यम से विशेष बालक बालिकाओं की सामान्य बालक बालिकाओं के साथ साहित्य ,कला और शारीरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है ताकि विषय बालक बालिकाए भी अपने आप को सामान्य बालक बालिका की तरह ही समझे और उनका विकास हो सके ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.