बिजली निगम खंडार के अधिशासी अभियंता एपीओ
सवाई माधोपुर 30 जून। जयपुर विद्युत वितरण निगम जयपुर डिस्काम के खंडार हेडक्वार्टर सवाई माधोपुर के अधिशासी अभियंता विष्णुदत्त को एपीओ किया गया है।
निगम के सेक्रेटरी (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश में अधिशासी अभियंता को तुरंत प्रभाव से अग्रिम आदेश से जोनल चीफ इंजिनियर मुख्यालय भरतपुर के यहां उपस्थिति देने के निर्देश दिए है।
अधिशासी अभियंता विष्णुदत्त द्वारा अनियमितताएं किए जाने, उपभोक्ताओं को परेशान करने तथा अन्य गडबडियों की शिकायत खंडार विधायक अशोक बैरवा ने जिला प्रभारी मंत्री द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ली गई समीक्षा बैठक में की गई थी। विधायक की शिकायत एवं बैठक में अधिशासी अभियंता द्वारा गोलमोल जवाब देने पर उन्हें एपीओ किया गया है।