भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यकारिणी का विस्तार
बौंली (कांस) जिला भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। बौंली की शमा परवीन मुख्य सलाहकार की अनुशंसा पर बौंली ब्लॉक ए व बौंली ब्लॉक बी पर अध्यक्ष व संरक्षक नियुक्त करते हुए विस्तार किया है।
सवाई माधोपुर भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला प्रभारी रवि मेहरा व शमा परवीन पत्नी मोहम्मद हनीफ मिर्जा निवासी बौंली ने भीम आर्मी सवाई माधोपुर के बौंली ब्लॉक ए पर शंभू दयाल राजौरा को अध्यक्ष नियुक्त किया है वही बौंली ब्लॉक बी पर अतीक शाह को नियुक्त किया है तथा एडवोकेट मीठा लाल रेगर को संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त मुख्य सलाहकार को भीम आर्मी एकता मिशन के सदस्यों सहित शमा परवीन ने शंभू दयाल राजौरा, अतीक शाह व एडवोकेट मीठा लाल रेगर के उज्जवल भविष्य की कामना की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.