ग्रीष्मावकाश घोषित करने पर जताया आभार
सवाई माधोपुर 22 अप्रैल। शिक्षक संघ सियाराम ने ग्रीष्मावकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री, शिक्षा राज्यमंत्री और निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए आभार पत्र भेजा है।
प्रदेश मंत्री महेश सेजवाल ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ सिया राम ने शिक्षकों की अपेक्षा अनुरूप ग्रीष्मावकाश की मांग राज्य के मुख्यमंत्री, शिक्षा राज्यमंत्री और निदेशक से की थी। शिक्षा राज्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा राज्य मंत्री के निर्देश पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने शिक्षकों के लिए 22 अप्रैल से 6 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है।
आभार पत्र भेजने वालों में प्रदेश मन्त्री महेश सेजवाल, जिला अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, सुरेश चंद्र शमा जिला मंत्री, देवेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष, संरक्षक शफीक खान, मुसव्विर अहमद, हनुमान शर्मा, मुजाहिद पटेल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम बैरवा, अनिल शर्मा प्रवक्ता आदि शिक्षक नेता शामिल रहे।