भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का जताया आभार – सवाई माधोपुर

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का जताया आभार – सवाई माधोपुर

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का जताया आभार
सवाई माधोपुर 3 अगस्त। (राजेश शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने सोमवार को जयपुर पहुंचकर भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद राजकुमारी दीया कुमारी एवं महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मुंदड़ा से मुलाकात कर उन्हें सवाई माधोपुर की जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर आभार जताया।
जिलाध्यक्ष आशा ने अपनी टीम के साथ राजस्थानी परम्परा के अनुसार दोनो को चुंदरी ओढ़ाकर विश्व प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश रणथंभौर की तस्वीर भंेट की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा शर्मा को प्रदेश महामंत्री दियाकुमारी ने संगठन हित मे कार्य करने और अच्छी महिला मोर्चा टीम तैयार कर पार्टी को मजबूत करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी दिनो मे कार्यकारिणी विस्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सविता पांडे, सीमा शर्मा भी उपस्थित मौजूद रही।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.