वाल्मिकी कोष बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

वाल्मिकी कोष बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

वाल्मिकी कोष बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया
सवाई माधोपुर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज रजि0 के राजस्थान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष खेमराज कलोसिया ने बजट में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के वाल्मिकी समाज के बच्चो व शिक्षित बेरोजगारों को उच्च शिक्षा व रोजगार प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से 20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत कर वाल्मिकी कोष बनाने की घोषणा की गई।
कलोशिया ने इसके लिए ईमेल भेजकर समाज की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। कलोशिया ने कहा कि प्रदेश में वाल्मिकी समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा वाल्मिकी कोष बनाने की प्रथम बार सराहनीय पहल की गई है।

G News Portal G News Portal
11 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.