गंगापुर की जनता का जताया आभार

गंगापुर की जनता का जताया आभार

गंगापुर की जनता का जताया आभार
गंगापुर सिटी 18 फरवरी। गंगापुर की जनता ने भरतपुर सम्भाग में नगरपरिषद में बहुमत देकर भारतीय जनता पार्टी को विशेष सहयोग दिया है गंगापुर की जनता का हम हदय से आभार व्यक्त करते है। यह बात 17 फरवरी को बाबूलाल राजपूत के निवास पर स्वागत समारोह में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कही।
समारोह के प्रारम्भ में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, शिवरतन अग्रवाल, ममता शर्मा, नीरज दीक्षित, गोविन्द पाराशर, भवानी गुर्जर, वैष्णवी शर्मा को बाबूलाल राजपूत, कुन्ज बिहारी, विजेन्द्र राजपूत ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि गंगापुर की जनता को चाहिए कि वे भारत में अपने शहर का नाम रोशन करे तो स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे। मध्यमवर्गीय परिवार घर के बाहर लाईट व सी.सी.टी.बी कैमरा लगाने का प्रयास करे जिससे की शहर में हो रहे अपराधो पर रोकथाम लग सके।  कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश सिंहल पत्रकार ने किया।
इस अवसर पर बाबूलाल राजपूत, कुन्ज बिहारी राजपूत, सुशील दीक्षित, रमेश पूर्विया, बाबूलाल शर्मा पिपलाई, बृजनन्दन दीक्षित एडवोकेट सहित कई लोग उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.