फाउंडेशन बनाकर लोगों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ – बौंली

फाउंडेशन बनाकर लोगों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ – बौंली

फाउंडेशन बनाकर लोगों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
बौंली/बामनवास (कांस)रतन लाल मीठा लाल फाउंडेशन एवं बिगुल फाउंडेशन सोसायटी के तत्वावधान में बामनवास में डॉ शिवराज बामनवास के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया।
शिविर लगाकर फाउंडेशन के माध्यम से गरीब लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं है। रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन एवं बिगुल फाउंडेशन बौंली के तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया है। जिसमे 500 से अधिक निर्धन असहाय एवम् बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मे एवम् दवाएं वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर ऑन डोर फाउंडेशन ने भी अहम भूमिका निभाई।
बिगुल फाउंडेशन की अध्यक्ष का हरपाल कोर का डॉ शिवराज एवं डॉ ममता मीना ने प्रशस्ती चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस शिविर में आचार्य मनीष अवस्थी, आयुष गोयल,रूपसिंह हरसाना, विकास गौत्तम, पंकज जोशी,रामदास जी आदि उपस्थित रहकर सेवाएं दी।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.