इन्दिरा रसोई पर भोजन के लिये आने वाले लाभार्थियों को किये<br>फेस मास्क वितरित

इन्दिरा रसोई पर भोजन के लिये आने वाले लाभार्थियों को किये<br>फेस मास्क वितरित

इन्दिरा रसोई पर भोजन के लिये आने वाले लाभार्थियों को किये
फेस मास्क वितरित
सवाई माधोपुर, 30 दिसंबर। राज्य सरकार द्वारा नगर परिषद सवाई माधोपुर के माध्यम से संचालित कोरोना जन-आन्दोलन अभियान की प्रगति एवं कोरोना से बचाव के लिये कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नगर परिषद के कार्मिकों द्वारा बुधवार को कोरोना जन-आन्दोलन अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर में संचालित इन्दिरा रसोई पर भोजन के लिये आने वाले लाभार्थियों को कपड़ों से निर्मित फेस मास्क वितरित किये गये तथा बार-बार साबुन से हाथ धोने, सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा गठित टीम के द्वारा बिना मास्क के पाये जाने वाले व्यक्तियो से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है।
नगर परिषद आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि कोरोना से बचाव ही उपचार है। वैक्सीन नहीं आने तक फेस मास्क जरूर लगाये और दो गज की दूरी का पालन करें।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.