कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन अभियान के तहत किये फेस मास्क वितरित

कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन अभियान के तहत किये फेस मास्क वितरित

कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन अभियान के तहत किये फेस मास्क वितरित
सवाई माधोपुर, 13 जनवरी। कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के अन्तर्गत सवाईमाधोपुर नगर परिषद के कार्मिकों ने बुधवार को शहरी क्षेत्र पुरानी चौकी, आस्था सर्किल, अहिंसा सर्किल, न्यू जवाहर कॉलोनी, आदर्श नगर, नीम चौकी व हाउसिंग बार्ड आदि क्षेत्रों में आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक कर फेस मास्क, पोस्टर, स्टीकर वितरित किये, साथ ही शहर के कई स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिये स्टीकर चस्पा किये।
नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को बिना मास्क के मिले 4 व्यक्तियों का 500-500 रूपये का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को आमजन के सहयोग से ही रोका जा सकता है। कोरोना से बचाव हेतु सेनेटाईजर, मास्क का उपयोग तथा साबुन से बार-बार हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.