जिले में किसान आंदोलन जागरूकता अभियान जारी

जिले में किसान आंदोलन जागरूकता अभियान जारी

जिले में किसान आंदोलन जागरूकता अभियान जारी
सवाई माधोपुर 4 जुलाई। जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में भूप्रेमी परिवार संगठन और गांवों की किसान कमेटियों का दिन रात का पड़ाव 164 वें दिन से कलेक्ट्रेट पर जारी है। पड़ाव में गांव के किसान धरना प्रदर्शन करते हैं।
इसके लिए आंदोलन की कमेटी के कार्यकर्ता गांव में लोगों से जन संपर्क जाग्रति अभियान चला रहें है। गांव-गांव आंदोलन को मजबूत करने के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
मुकेश कुमार भूप्रेमी ने बताया कि रविवार को चैथ का बरवाड़ा क्षेत्र के नयापुरा, गुणशीला, सवाईगंज आदि गांव में किसानों को कृषि कानूनों और एमएससी के लिए किसान आंदोलन से जुड़ने के लिए जागृत किया गया। किसानों ने पुरजोर इस आंदोलन में खड़ा होने की बात कही। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं में शंकर पीलोदा, प्रेमराज हिंदवाड़, मथुरा लाल दुब्बी बनास, रामसहाय बिलोपा, प्रेमराज हिंदवाड़ आदि शामिल हुए।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.