फसल तुलाई को लेकर किसानों ने किया हंगामा खंडार

फसल तुलाई को लेकर किसानों ने किया हंगामा खंडार

फसल तुलाई को लेकर किसानों ने किया हंगामा
खंडार 1 मार्च। उपखंड मुख्यालय पर कृषि मंडी में आज आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान लोग अपनी कृषि फार्म पर से फसल को लेकर अनाज मंडी में आए हुए थे। कृषि मंडी में फसल तुलाई को मना करने पर किसानों में आक्रोश भर गया।
फसल लेकर आए हुए सभी किसानों ने खंडार तहसीलदार देवी सिंह को इस सारे घटनाक्रम से अवगत करवाया गया। तहसीलदार ने मंडी इंचार्ज से संपर्क करते हुए किसानों को फसल तुलाई करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन फिर भी किसान फसल तुलाई को लेकर इधर उधर ही भटकते रहे। जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ था।उपखंड मुख्यालय प्रशासन से गुहार लगाने के पश्चात सभी किसानो की फसल की तुलाई नहीं हुई है। हताश होकर सभी किसान वाहन किराए की मार को झेलते हुए अपने घरों को लौट गए।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.