किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों की बैठक कल-सवाई माधोपुर

किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों की बैठक कल-सवाई माधोपुर

किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों की बैठक कल
सवाई माधोपुर 13 जनवरी। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग और एमएसपी की गारंटी कानून की मांग को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में 15 जनवरी को महावीर पार्क में किसानों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में अलग-अलग गांवों के किसान प्रतिनिधि और सरपंच आदि भाग लेंगे। 15 जनवरी को सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बनने की स्थिति में सवाई माधोपुर में किसान आंदोलन की सक्रियता को बढ़ाने की रणनीति इस बैठक में तय की जाएगी। इस बारे में आंदोलन से जुड़े भूप्रेमी परिवार संगठन के प्रेमराज हिन्दवाड़, बलराम भूप्रेमी ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में गांव गांव जाकर केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन दिलवाए जा रहे हैं।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.