जयसिंहपुरा के किसानों ने उप जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन-खण्डार

जयसिंहपुरा के किसानों ने उप जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन-खण्डार

जयसिंहपुरा के किसानों ने उप जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
खंडार 15 जनवरी। उपखंड क्षेत्र की गोठड़ा पंचायत के जयसिंहपुरा ग्राम के ग्रामवासी भूमि विवाद को लेकर 4 जनवरी से तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के 11 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज ग्रामीणों ने खंडार उपखंड मुख्यालय परिसर में उप जिला कलेक्टर मनोज कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया है।
ग्रामवासियों ने भू माफियाओं की हरकतों के बारे में उप जिला कलेक्टर को अवगत करवाया। उप जिला कलेक्टर ने बताया कि कानूनी कार्यवाही चल रही है। उन्होने ग्रामवासियों को स्थायी समस्या निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.