गंगापुर सिटी में किसान करेंगे आज चक्काजाम-गंगापुर सिटी 

गंगापुर सिटी में किसान करेंगे आज चक्काजाम-गंगापुर सिटी 

गंगापुर सिटी में किसान करेंगे आज चक्काजाम-गंगापुर सिटी
 किसान संगठनों के  निर्देश पर शनिवार को अहिंसात्मक एवं शान्तिपूर्ण देषव्यापी चक्काजाम के समर्थन में गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के किसानों द्वारा गंगापुर सिटी जगह-जगह मार्गों को जाम कर अहिंसात्मक एवं शान्तिपूर्ण चक्काजाम किया जायेगा।
विधायक  रामकेश मीना ने गंगापुर सिटी की आम जनता, अनाज मण्डी, थोक फल सब्जी मण्डी के व्यापारी, गंगापुर सिटी के व्यापारियों, सभी किसान भाईयों एवं दुकानदार भाईयों से अपील करते हुए कहा कि 6 फरवरी  को होने वाले अहिंसात्मक एवं शान्तिपूर्ण देषव्यापी चक्काजाम के समर्थन अपने-अपने प्रतिष्ठानों को दोपहर 12.00 से 3.00 बजे तक बन्द रखकर किसानों का समर्थन करें। चक्काजाम के दौरान गंगापुर सिटी शहर के चारों ओर के सड़क मार्गों को दोपहर 12 से 3 बजे तक अहिंसात्मक एवं शान्तिपूर्ण तरीके से बन्द रखा जायेगा।
 रामकेश मीना ने किया ग्राम सोप में किसान महापंचायत को सम्बोधित नादौती तहसील के ग्राम सोप में हुई किसान महापंचायत को विधायक रामकेश  मीना ने सम्बोधित किया। किसान महापंचायत मंे दिल्ली में किसान आन्दोलन समिति के 40 सदस्यीय कमेटी के एक सदस्य किसान नेता एवं पूर्व विधायक अमराराम चौधरी भी उपस्थित थे।
सम्बोधित करते हुए विधायक मीना ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा तानाषाही रवैया अपनाते हुए करीब 2 माह से अधिक समय से दिल्ली के चारों ओर बैठे किसानों की मांगों को नही माना जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये तीन काले कृषि कानून किसानों पर कुठाराघात हैं जो कि देष के पूंजीपतियों के फायदे के लिए बनाये गये हैं। किसान आन्दोलन के दौरान 100 से अधिक किसानों की शहादत के बाद भी केन्द्र सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है और कई चरणों की वार्ताओं के दौरान भी सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापिस नही लिया गया है। दिल्ली में आन्दोलन कर रहे किसानों में सिर्फ पंजाब और हरियाणा के ही नही बल्कि देषभर के किसान शामिल हैं और केन्द्र सरकार द्वारा पारित काले कृषि कानूनों के विरोध में एवं किसान आन्दोलन के समर्थन मंे अब राजस्थान के किसानों में भी आक्रोष है।
विधायक मीना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 फरवरी को होने वाले चक्काजाम के बाद किसान नेता एवं पूर्व विधायक अमराराम चौधरी जी के मार्गदर्षन से आगे की रणनीति तय की जायेगी।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.