खाद की किल्लत दूर करने के लिए किसान देगें ज्ञापन

खाद की किल्लत दूर करने के लिए किसान देगें ज्ञापन

खाद की किल्लत दूर करने के लिए किसान देगें ज्ञापन
सवाई माधोपुर 10 अक्टूबर। जिले में इन दिनों रबी की फसल की बुवाई चल रही है जिसमें डीएपी खाद की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। डीएपी के लिए किसानों को बेहद मुश्किल हालातों से गुजर ना पड़ रहा है। वही खाद की जमकर कालाबाजारी भी हो रही है।
भूप्रेमी प्रेमराज हिन्दवाड़ ने बताया कि किसानों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन वितरण व्यवस्था को सही नहीं करवा पा रहे हैं और नहीं खाद की आवश्यकता की पूर्ति करवा रहे हैं। इसी तरह बिजली की जोरदार कटौती भी ग्रामीणों और किसानों के लिए संकट है। खरीफ की फसल अतिवृष्टि से खराब हो गई थी जिसका मुआवजा अब तक किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर 11 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन देकर सभी समस्याएं दूर करने की मांग की जाएगी। किसानों की विभिन्न समस्याओं और किसान आंदोलन को लेकर गांव में भी रात्रि चैपालें जारी है। चपालों में आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है। देवपुरा, खाट खुर्द, लोदीपुरा आदि गांवों में चैपाले की गई।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.