किसानों ने प्रधानमंत्री को लिखा खून से खत

किसानों ने प्रधानमंत्री को लिखा खून से खत

किसानों ने प्रधानमंत्री को लिखा खून से खत

सवाई माधोपुर 05 मार्च 2021

एंकर-कृषि कानून के विरोध में सवाई माधोपुर में किसानों द्वारा किसान एकता मंच के बैनर तले दिए जा रहे धरना स्थल पर आज किसानों ने कृषि कानून वापस लेने एंव एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने खून से खत लिखा । किसानों ने सिरिंज के माध्यम से अपने शरीर से खून निकाला और फिर खून से प्रधानमंत्री के नाम खत लिखा । किसानों का कहना है कि कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा लगातार आन्दोल किया जा रहा है और कृषि कानून वापस लेने की मांग की जा रही है । लेकिन केंद्र सरकार किसानों की कृषि कानून वापस लेने की मांग और ध्यान नही दे रही है । जिसके चलते आज किसानों ने देश के प्रधानमंत्री के नाम अपने खून से खत लिखकर कृषि कानून वापस लेने व एमएसपी गारंटी कानून की मांग की है ।

 

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.