सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा डांडिया महोत्सव 10 अक्टूबर को अंतिम तैयारी बैठक संपन्न – गंगापुर सिटी

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा डांडिया महोत्सव 10 अक्टूबर को अंतिम तैयारी बैठक संपन्न – गंगापुर सिटी

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा डांडिया महोत्सव 10 अक्टूबर को अंतिम तैयारी बैठक संपन्न

6 अक्टूबर 2021 बुधवार को दोपहर 2:00 बजे सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आगामी 10 अक्टूबर 2021 रविवार को विजय पैलेस में आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज डांडिया आयोजन समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा सावित्री शर्मा द्वारा की गई
महिला प्रकोष्ठ सर्व ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष शारदा शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए डांडिया महोत्सव आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी बैठक में कल्पना शुक्ला, अर्पणा शर्मा, शोभा दीक्षित, हेमंत शर्मा, सुरेश शर्मा, गोविंद दीक्षित, शैलेंद्र शर्मा ने आयोजन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए समिति के सदस्यों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक में निर्णय लेते हुए कहा गया कि महिलाएं डांडिया महोत्सव में डांडिया अपने घरों से लेकर आए आयोजन समिति का ड्रेस कोड बनाया गया है जो कि महिलाएं लाल साड़ी, लहंगा चुन्नी में साथ ही पुरुषों का ड्रेस कोड सफेद शर्ट और पेंट किसी भी प्रकार का हो निर्धारित किया गया है डांडिया महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी जिसमें बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर ,बेस्ट ड्रेस अप जैसी कई प्रतियोगिता रखी गई है जिनमें सभी विजेताओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा डांडिया महोत्सव का आयोजन कब तक सोमवार को शाम 6:00 बजे से विजय पैलेस ओसवाल चूँगी के पास में जय जगदंबे माता की आरती के साथ प्रारंभ किया जाएगा जो भी समाज की महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी प्रस्तुतियां अलग से देना चाहें वे आयोजन समिति से संपर्क कर अपने नाम लिखा सकती हैं बैठक में सावित्री शर्मा कल्पना शुक्ला, अर्पणा शर्मा ,शोभा दिक्षित, उषा चतुर्वेदी , सविता लाटा रवि उपाध्याय, नीरज दिक्षित, ममता अमरगढ़िया, सपना शर्मा ,आरती शर्मा, अंजली शर्मा , उषा चतुर्वेदी ,विमलेश अवस्थी, रजनी उपाध्याय, अंजली शर्मा ,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा,देवेंद्र पाठक ,गोपाल शर्मा ,बालकृष्ण शर्मा,गोपाल सरकंडी, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप गौत्तम और समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.