28 सितंबर 2021 मंगलवार को भाजपाइयों द्वारा किये जाने वाले जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन को लेकर की गयी अंतिम तैयारी बैठक

28 सितंबर 2021 मंगलवार को भाजपाइयों द्वारा किये जाने वाले जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन को लेकर की गयी अंतिम तैयारी बैठक

28 सितंबर 2021 मंगलवार को भाजपाइयों द्वारा किये जाने वाले जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन को लेकर की गयी अंतिम तैयारी बैठक

गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जलदाय विभाग द्वारा गंदे पानी की सप्लाई ,बिजली के बिलों की भर्ती दरें, गंगापुर शहरी क्षेत्र में सीवरेज का कार्य कर रही एलएनटी कंपनी के कार्यों में लापरवाही के चलते आमजन को हो रही परेशानियों साथ ही गंगापुर शहर में लगातार हो रही चोरियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडलों तलावड़ा मंडल, वजीरपुर, गंगापुर ग्रामीण सहित शहर मंडल गंगापुर के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को साथ लेकर संयुक्त रूप से आगामी 28 सितंबर 2021 मंगलवार को प्रातः11:00 बजे मिनी सचिवालय गंगापुर सिटी के सामने एकत्रित होकर जनाक्रोश धरना- प्रदर्शन किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर 26 सितंबर 2021 को दोपहर 2:00 बजे बाईपास स्थित पूर्व विधायक निवास पर शहर मंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की गयी जिसमें मंडल के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जनाक्रोश धरना- प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया उक्त बैठक के दौरान जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया,अशोक कमालपुरा,नीतेश मोदी, प्रवक्ता धनेश शर्मा, मंडल मंत्री चिरंजी लोधा और अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.