पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद – बामनवास

पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद – बामनवास

पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
बामनवास 1 सितम्बर। निकटवर्ती गांव जाहिरा में जाहिरा ग्राम विकास समिति रजिस्टर्ड संगठन के माध्यम से गांव के युवा साथियों द्वारा हाल ही सिलेंडर फटने से हुई दुर्घटना में हुए नुकसान और दुर्घटना में पीड़ित मंगू भाई के परिवार के भरण पोषण के लिए 21 हजार रूपये की सहायता राशि पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई गई।
इस मिशन में गांव के सभी लोगो द्वारा सहयोग द्वारा एकत्रित राशि का चैक जाहिरा ग्राम विकास समिति पदाधिकारियों द्वारा बस स्टैंड जाहिरा स्थित पीड़ित के घर पर सौंप दिया गया। इस दौरान गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मानवता के नाते शुरू किया गए मिशन में लोगो ने अभी और सहयोग करने का आश्वाशन दिया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। अग्नि पीड़ित परिवार को 11 हजार का चेक जाहिरा ग्राम विकास समिति अध्यक्ष धारा सिंह सेन के द्वारा कमलेश जाहिरा व अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में दिया गया।

G News Portal G News Portal
83 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.