मास्क नहीं लगाने पर लगाया जुर्माना

मास्क नहीं लगाने पर लगाया जुर्माना

मास्क नहीं लगाने पर लगाया जुर्माना
सवाई माधोपुर 13 जनवरी। कोरोना जागरूकता जन आन्दोलन के अन्तर्गत सवाईमाधोपुर नगर परिषद कार्मिकों ने मंगलवार को बजरिया, खेरदा, आलनपुर, बम्बोरी, पुराना शहर आदि क्षेत्रों में आम जन को कोरोना के प्रति जागरूक कर फेस मास्क, पोस्टर, स्टीकर वितरित किये, साथ ही शहर के कई स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिये स्टीकर चस्पा भी किये।
सरकारी सूत्रों के अनुसार मंगलवार को नगर परिषद की ओर से बिना मास्क मिले 4 व्यक्तियों से 500-500 रूपये का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को आमजन के सहयोग से ही रोका जा सकता है। कोरोना से बचाव हेतु सेनेटाईजर, मास्क का उपयोग तथा साबुन से बार-बार हाथ धोना अत्यंत आवष्यक है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.