अज्ञात कारणों से लगी स्टेट बैंक में आग – बौली

अज्ञात कारणों से लगी स्टेट बैंक में आग – बौली

अज्ञात कारणों से लगी स्टेट बैंक में आग।
बौंली उपखंड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रात 2:00 से 3:00 के बीच अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण बैंक में कंप्यूटर, फर्नीचर, एसी, पंखे व आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। सुबह सफाई कर्मचारी आने पर इस बात का पता चलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

बैंक मैनेजर हरभजन सिंह मीणा से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 2:00 से 3:00 के बीच आग लगने का अनुमान है आग अज्ञात कारणों से लगी सुबह 6:30 बजे सफाई कर्मचारी आने पर इस बात की पुष्टि हुई और आग लगने की बात का पता चलते ही बैंक कर्मियों में अफरा तफरी मच गई सूचना पर कुछ अधिकारियों ने बैंक परिसर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया खबर लिखे जाने तक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया था। बैंक परिसर में लगे कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर, पंखे व बहुत सी फाइलें जलकर खाक हो गई।
लॉकरों में हुए नुकसान का अंदाजा अभी तक नहीं लग पाया है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.