आगजनी की घटना

आगजनी की घटना

आगजनी

सवाई माधोपुर 17 मार्च 2021

सवाई माधोपुर के डेकवा गांव में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक कच्चे मकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई । आग लगने से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया । इतना ही नही आग की चपेट में आने से एक भैंस भी जिंदा जल गई । वही एक बाईक व अन्य कृषि यंत्र भी जलकर राख हो गए । जानकारी के अनुसार डेकवा निवासी पृथ्वीराज मीना के घर मे गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई और घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया । घरेलू सामान सहित नगदी ,जेवर कपड़े , बर्तन ,बाइक ,कृषि यंत्र सहित सब कुछ जलकर राख हो गया । एक भैंस भी जिंदा जल गई । पीड़ित परिवार के पास महज तन पर पहने हुवे कपड़ो के अलावा कुछ नही बचा । पीड़ित को लाखों का नुकसान हो गया । आग की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची जहाँ ग्रामीणों के सहियोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । ग्रामीणों में पीड़ित की मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है ।

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.