गंगापुर सिटी
ग्राम पंचायत जाट बड़ौदा के खेतों में आज सुबह 9:30Am बिजली का तार टूटने से अचानक आग लग गई! आग की सूचना मिलते ही उपसरपंच जाट बड़ौदा ने विद्युत विभाग को सूचना कर लाइट बंद करवाई और ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया आग के पास में ही गेहूं एवं लाण और चारा आदि मौजूद थे लेकिन समय रहते सब बच गए! बिजली का तार खेतों में तारबंदी के ऊपर गिरने से चारों तरफ करंट फैल गया और आग जल गई प्रशासन को सूचना करते ही विद्युत विभाग की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है! उपसरपंच जाट बड़ौदा ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है!
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.