फायरिंग के आरोपितों को भेजा जेल-गंगापुर सिटी
ग्राम टोकसी में पुरानी रंजिश को लेकर देशी कट्टे से फायरिंग करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़े दो आरोंपितों टोकसी गांव निवासी ऋषिकेश मीना पुत्र हंसराज मीना व सुशील उर्फसोनू पुत्र हंसराज मीना निवासी टोकसी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी धनराज मीना ने बताया कि दोनों आरोपितों को एसीजेएम ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
उल्लेखनीय है कि कि धुलण्डी के दिन ग्राम टोकसी में पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी रमेश चंद मीना एवं उसके परिवार के लोगों पर जान से मारने की नियत से देशी कट्टे से फायरिंग करने के मामले में ऋषिराज मीना व सोनू मीना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया था।