राजस्थान दवा प्रतिनिधि यूनियन यूनिट गंगापुर सिटी का प्रथम रक्तदान शिविर 11 को एवं तैयारियां जोरों शोरों पर आज दिनांक 9 अप्रैल 2021 को हमने रक्तदान शिविर की तैयारियों का जायजा लिया तथा राजस्थान दवा प्रतिनिधि यूनियन यूनिट गंगापुर सिटी के मीडिया प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि 11 अप्रैल 2021 को राजस्थान दवा प्रतिनिधि यूनियन यूनिट गंगापुर सिटी का प्रथम रक्तदान शिविर को राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी के ब्लड बैंक में मैं सुबह 9:00 बजे से आयोजित होगा तथा गंगापुर सिटी, हिंडौन व करौली के सभी दवा प्रतिनिधियों से निवेदन है वह ब्लड डोनेशन कैंप में भाग ले तथा विश्व में फैली इस कोरोना महामारी में गंगापुर सिटी तथा आसपास के सभी लोगों की ब्लड डोनेट कर मदद करें क्यू की आगे आने वाले समय में इस महामारी में लोगों को ब्लड की आवश्यकता अधिक पड़ेगी एवं सभी साथियों से निवेदन है कि वह ब्लड बैंक में कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण रुप से पालन करें । ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह इस कैंप में पूर्ण रूप से एमआर एसोसिएशन की मदद करेंगे तथा उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा एमआर डोनेशन कैंप में भाग ले एवं रक्तदान करें
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.