माधव ओलम्पियाड मे आल इंडिया में प्रथम

माधव ओलम्पियाड मे आल इंडिया में प्रथम

माधव ओलम्पियाड मे आल इंडिया में प्रथम
सवाई माधोपुर 19 फरवरी। जिला मुख्यालय दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप इंग्लिश स्कूल के कक्षा 5 के छात्र माधव मंगल ने राष्ट्रीय स्तरीय ओलम्पियाड में कक्षा 5 के हिन्दी विषय मे पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सवाई माधोपुर व राजस्थान का नाम रोशन किया है।
छात्र माधव ने जन सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित हिन्दी ओलम्पियाड मे नवम्बर माह में आयोजित इस आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसका परिणाम फोनकाॅल के माध्यम से विद्यालय व अभिभावकों को बताया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र को सीएससी संस्था के जिला प्रबन्धक हर्ष बेदी व पुष्पेन्द्र तौमर के द्वारा प्रथम पुरस्कार लेपटाप उपहार दिया गया। संस्था प्रधान संध्या सिंहल ने बालक व उनके परिजनों व शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

G News Portal G News Portal
49 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.