सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रथम चरण के कोविड-19 का टीकाकरण किया गया
24 जनवरी 2021 खंडार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमे सुबह 9:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक टीकाकरण किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रामराज मीणा ने बताया कि शनिवार को सुबह 9:00 बजे से गाइड लाइन के नियमानुसार कोविड-19 टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया गया है। जिसमें हेल्थ विभाग से संबंधित रजिस्टर्ड नाम सूची के आधार पर 100 कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण शिविर में कार्य करने वाला स्टॉप, चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ रामराज मीणा,वेरीफायर शुभम जैन, टीकाकर्मा जितेंद्र शर्मा, एवं अर्चना शर्मा, खंडार थाने से सुरक्षा गार्ड हरि शंकर गुर्जर, म़ोबीलाईजर गीता शर्मा एवं भगवती देवी आदि स्टॉप कार्यरत रहे हैं। उप जिला कलेक्टर देवी सिंह ने यहां पर टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया भारतीय गाइडलाइन के अनुसार समुचित व्यवस्था की स्टाफ द्वारा जानकारी दी गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.