आजादी अमृत महोत्सव के तहत दिलाई फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ – गंगापुर सिटी

आजादी अमृत महोत्सव के तहत दिलाई फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ – गंगापुर सिटी

आजादी अमृत महोत्सव के तहत दिलाई फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ –

नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग द्वारा ब्लॉक गंगापुर सिटी में चलाया जा रहा फिट इंडिया फ्रीडम शपथ अभियान में आज राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक श्री विष्णु कुमार जोशी के मार्गदर्शन में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम शपत दिलाई गई व साथ ही “फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज” के मूल मंत्र का अनुशरण कर उन्होंने स्वयं और अपने परिवार को फिट रहने का संदेश दिया। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटिया के प्रधानाचार्य श्रीमान विजय कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयंसेवकों की एक अच्छी पहल की गई है जिसमे कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को अपनी शारीरिक व मानसिक स्थिति के लिए फिट होना अति आवश्यक है साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों के रचनात्मक कार्यों की बहुत अधिक सराहना की यह कार्यक्रम आगे निरंतर जारी रहेगा। और गंगापुर सिटी स्थित मिशन टीम फिटनेस कोच अवधेश बंसल द्वारा भी फिट इंडिया के अंतर्गत एक अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान कोविड जागरूकता व वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया।इसी क्रम में नेशनल यूथ वालंटियर रिजुल गर्ग, सीताराम गुर्जर, दुर्गेश शर्मा, कृष्णकांत गुर्जर, नागेश शर्मा, कुंजबिहारी शर्मा एवं आदि युवा टीम व स्टाफ मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.