नेहरु युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चलाए जा रहे कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खेमराज गुप्ता ब्लॉक गंगापुर सिटी में चलाया जा रहा फिट इंडिया फ्रीडम शपथ अभियान में आज राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में चल रहे तृतीय सोपान व राज्य पुरुस्कार शिविर मैं स्काउट, गाइड,रोवर, रेंजर को स्थानीय संघ सचिव श्री भगवान सिंह भण्डारी जी के मार्गदर्शन में 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ दिलाई गई व साथ ही फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के मूल मंत्र का अनुसरण कर उन्होंने स्वयं और अपने परिवार को उन्होंने फिट रहने का संदेश दिया और कोविड जागरूकता व वैक्सिनेशन के लिए भी प्रेरित किया। इसी दौरान सहायक सचिव सुरेश चंद्र शर्मा, रेंजर लीडर सविता जी मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.