शुक्रवार को सवाईमाधोपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन – सवाईमाधोपुर

शुक्रवार को सवाईमाधोपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन – सवाईमाधोपुर

शुक्रवार को सवाईमाधोपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन
सवाईमाधोपुर, 12 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव इंडिया/75 आयोजन के अंतर्गत केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान में इस अभियान की शुरुआत सवाईमाधोपुर जिले से की जा रही है। जिसके अंतर्गत जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन शुक्रवार 13 अगस्त को सुबह साढे 8 बजे जिला मुख्यालय के सिविल लाइन से जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। फ्रीडम रन में नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, तथा खेल विभाग से जुड़े लगभग 75 युवा भाग लेंगे।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल ने बताया कि गत 12 मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
फिट इंडिया फ्रीडम रन का पहला संस्करण गत 15 अगस्त से गत 2 अक्टूबर के दौरान देश भर में आयोजित किया गया जिसमें 5 करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया एवं 18 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ आगामी शुक्रवार को किया जाएगा एवं इसका समापन आगामी 2 अक्टूबर को होगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक श्रम जैसे दौड़ एवं खेलकूद को अपने दैनिक जीवन में उतारने के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत नागरिकों से आधा घंटा प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा। इस हेतु ‘‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’’ को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं राज्य मंत्री श्री निशित प्रमाणिक द्वारा 13 अगस्त को किया जाएगा। इसी प्रकार से जिले के 75 गांव में 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक युवा एवं नागरिकों तक इस अभियान को पहुंचाकर उन्हे फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.