फरार चल रहे मारपीट के पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा-गंगापुर सिटी

फरार चल रहे मारपीट के पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा-गंगापुर सिटी

फरार चल रहे मारपीट के पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा-गंगापुर सिटी

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने एक मारपीट के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।सदर थाना प्रभारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि कांकररेती गांव में बबरी लाल माली के साथ आरोपितों ने मारपीट कर दी थी। तभी से आरोपित रामवीर सिंह विधूडी पुत्र बदन सिंह जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी काँकर,रवि सिंह गुर्जर पुत्र बदन सिंह गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी काँकर,राजवीर सिंह पुत्र चमन सिंह जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी काँकर थाना,वक्रम सिंह पुत्र निर्भय सिंह जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी काँकर व निर्भय सिंह पुत्र उमराव जाति गुर्जर उम्र 67 साल निवासी काँकर को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.