पांच बैन्च लगाई
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, तहसील कार्यालय व पुलिस थाना वजीरपुर में ह्यूरिष्टिक क्लब द्वारा मंगलवार को परिसर की साफ सफाई कर सीमेंट की बैंच लगाकर मानवता का संदेश दिया। ह्यूरिष्टिक क्लब के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि सभी के सहयोग से तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बैन्च लगाकर लोगों को बैठक व्यवस्था करने का संकल्प लिया। ह्यूरिष्टिक क्लब के कार्य की पुलिस थाना कर्मचारियों ने सराहना की। पुलिस कर्मी उमेश सिनसिनवार ने कहा कि ह्यूरिष्टिक क्लब के लोगों का यह सराहनीय कदम है। इन्होंने पहले थाना परिसर में पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण की स्थिति से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है। इस अवसर पर जलधारी मीणा, धनसिंह मीणा, लोकेश मीणा, राकेश परदेशी, भंवर, कपिलदेव शर्मा, महाराज सिंह और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.