निखिल बैरवा हत्याकांड के पांच ओर आरोपित गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

निखिल बैरवा हत्याकांड के पांच ओर आरोपित गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

निखिल बैरवा हत्याकांड के पांच ओर आरोपित गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

पुलिस की सक्रियता से आरोपित पकड़े गए-गंगापुर सिटी
सदर थाना क्षेत्र के बाईपास पर स्थित  सैनी ढाबे के पास कुछ दिन पूर्व निखिल बैरवा युवक की नामजद बदमाशों ने हत्या करने के बाद वह फरार हो गए थे। हालांकि पूर्व में तीन आरोपितों को पुलिस ने पकड़कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अब तक कुल 10 आरोपितों में से 8 जनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के मुख्य आरोपी मनीष मुन्ना सिन्धी व टीटू उर्फ गौरव गुप्ता की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके सहयोगी शेष आरोपी योगेश गुप्ता निवासी जयपुर तथा रवि उफ्र पुष्पेन्द्र राजपूत निवासी मानसरोवर जयपुर की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है।पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के प्रयासों से इस मामले में पांच और फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में गठित विशेष टीम में से एक टीम सदर थाना प्रभारी श्रीकिशन मीना के नेतृत्व में गति कर मुंबई रवाना की गई थी। टीम द्वारा विशेष कार्य योजना बना कर गौरव गुप्ता उर्फ टीटू; पुत्र नरेन्द्र गुप्ता निवासी जवाहर नगर बजरिया सवाई माधोपुर, गौरव खत्री उर्फ गोरू पुत्र चितरंजन खत्री निवासी मानसरोवर जयपुर, कलामुददीन उर्फ कलाम पुत्र शब्बीर खाननिवासी ग्राम पचीपत्या मानटाउन सवाई माधोपुर को मीरा रोड मुंबई की ईम्दाद से मुंबई से गिरफ्तार किए गए है।पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मनीष गुर्जर पुत्र सुआलाल गुर्जर निवासी हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर व आकाश सिन्धी पुत्र महेश कुमार सिन्धी निवासी मानसरोवर जयपुर को सूरवाल मोड सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया जाकर उनसे एक सिफ्ट गाड़ी व एक फॉच्युनर गाड़ी को बरामद किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि सभी पांचों आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर सौपा गया है।
उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2021 को फरियादी बृजमोंहन बैरवा; निवासी गोत्तम कॉलोनी सवाई माधोपुर ने इस आशय  की रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र निखिल बैरवा गंगापुर सिटी एक शादी समारोह में आया था। डांस के दौरान झगड़ा होने पर आरोपितों ने उसकी मारपीघ्ट कर हत्या कर दी थी।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.