फूल बंगला झांकी सजाई
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, निम्बार्क आश्रम में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर राधा मदनमोहन राधा गोपाल और निम्बार्क भगवान की झांकी सजाई गई। राजा सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संवत के अंतिम दिवस की अमावस्या को राधा मदन मोहन, राधा गोपाल जी तथा निम्बार्क भगवान की विशेष झांकी सजाई गई। इसके लिए जयपुर से गुलाब के पुष्प मंगवाएं गए। परिसर की साफ सफाई के साथ साथ धुलाई करवा कर फूल बंगला झांकी सजाई जिसके दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। भक्तों ने दर्शन कर अपने को आनंदित किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.