चक्का जाम

चक्का जाम

चक्का जाम

सवाई माधोपुर 06 फरवरी 2021

कृषि कानून के विरोध में आज देश के अन्य इलाकों की तरह ही सवाई माधोपुर में भी चक्का जाम रहा । जिले में कई जगहों पर किसानों द्वारा जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया । जिला मुख्यालय पर जहाँ किसानों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर बैलगाड़ी व ऊँट गाड़िया लगाकर जाम लगा दिया । वही खंडार विधायक अशोक बैरवा के नेतृत्व में किसानों ने टोंक शिवपुरी मेगा हाईवे पर बहरावंडा खुर्द में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया । चक्का जाम के दौरान बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट के समक्ष बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका । चक्का जाम को लेकर किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून किसानों के हित मे नही है । कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा पिछले काफी समय से आंदोलन किया जा रहा है । इसी कड़ी आज कृषि कानूनों के विरोध में किसान संघटनों के आहवाहन पर किसानों द्वारा चक्का जाम किया गया है । जाम लगाकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुवे कृषि कानून वापस लेने व एमएसपी गारंटी कानून लाने की मांग की है । किसानों द्वारा जगह जगह जाम लगने से यातायात बाधित रहा । किसानों द्वारा 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया गया ।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.