गंगापुर शहर के वार्ड नं 49 एवं 50 में हुई फोगिंग

गंगापुर शहर के वार्ड नं 49 एवं 50 में हुई फोगिंग

गंगापुर शहर के वार्ड नं 49 एवं 50 में हुई फोगिंग

गंगापुर सिटी नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए नगर परिषद गंगापुर शहर के सभी वार्डो में फॉगिंग के निर्देश दे रखे हैं का डेंगू जैसी बीमारी से बचने के लिए फॉगिंग कराई जा रही हैं ड़ेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे डेंगू के मरीजो की प्लेट कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है अस्पतालो में भी सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा प्रत्येक वार्ड में फोगिंग कराने के लिए नगर परिषद नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर वार्डो में फॉगिंग कराई जा रही हैं शनिवार को वार्ड नं 49 एवं 50 के अन्दर फॉगिंग करवाई गई इसके साथ ही सफाई का कार्य भी निरन्तर चल रहा है
सभापति ने प्रत्येक दिन फॉगिंग करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं नालियों में डी डी टी पाउडर के छिड़काव के लिए आदेशित किया है जिससे शहरवासियों को डेंगू की बीमारी से निजात मिल सके और शहरवासी स्वस्थ रहे ड़ेंगू जैसी विमारी से आम नागरिक परेशान है इससे बचने के लिए शहरवासी अपने घरों के आसपास गंदा पानी एकत्रित ना होने दे साथ अपने घर की नालियों में काला आयल डाले जिससे मच्छर ना पनप सके अपने आसपास सफाई रखे।

G News Portal G News Portal
79 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.