कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी बीसीएमओ फील्ड में निकले, बिना वैक्सीनेशन दुकान संचालित करने वालों से की समझाइश

कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी बीसीएमओ फील्ड में निकले, बिना वैक्सीनेशन दुकान संचालित करने वालों से की समझाइश

कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी बीसीएमओ फील्ड में निकले, बिना वैक्सीनेशन दुकान संचालित करने वालों से की समझाइश
सवाई माधोपुर, 23 सितंबर। गुरूवार को जॉंचे गये 190 कोरोना सैम्पल नेगेटिव आये हैं। जिला अभी कोरोनामुक्त है लेकिन जिला जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन संक्रमण रोकथाम के लिये पूर्ण चौकस हैं। उनके द्वारा बुधवार को दिये निर्देश के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना में ढिलाई के खिलाफ कडा रूख अपनाया है। गुरूवार को सभी ब्लॉक सीएमएचओ ने कई प्रतिष्ठानों को चेक किया। बोैली में 12 प्रतिष्ठान चैक किये गये जिसमें 3 प्रतिष्ठानों पर कार्यरत लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की 1 भी डोज नहीं लगवाई है। इसी प्रकार खंडार में भी चैक किये गये 20 प्रतिष्ठान में से 2 के संचालक ने एक भी डोज नहीं लगवाई है। , बामनवास में 22, गंगापुर में 15 और सवाई माधोपुर ब्लॉक में 16 प्रतिष्ठान को चेक किया गया तथा सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए समझाइश की गई।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, कोई भी शैक्षणिक, व्यापारिक, वाणिज्यिक या अन्य प्रकार का संस्थान हो, उसके बाहर नोटिस बोर्ड पर दर्शाया जाये कि यहॉं कितने कार्मिक हैं तथा इनमें से कितनों ने कोविड-19 टीके की पहली और कितनों ने दोनों डोज ले ली है। जिन्होंने पहली डोज नहीं ली है, उन्हें किसी भी हालत में इन संस्थानों में कार्य करना अनुमत नहीं है। ऐसे संस्थानों को सील किया जाये। एसडीएम स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करे। कलेक्टर ने सभी बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर रैंडमली जॉंच करने के निर्देश भी सीएमएचओ एवं एसडीएम को दिए। 18 साल से अधिक आयु के किसी व्यक्ति को पहली डोज नहीं लगी है तो उसका आरटी-पीसीआर सैंपल लें तथा उसे नजदीकी टीका केन्द्र पर टीका लगवाने के लिये समझाइश करें।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.