लायन्स क्लब का अन्नदान कार्यक्रम कल
गंगापुर सिटी लायन्स क्लब द्वारा 1 अप्रैल गुरूवार की प्रातरू 8 बजे फव्वारा चैक पर अन्नदान कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया जायेगा।
क्लब के सचिव लायन वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि लगभग 2 हजार लोग अन्नदान कार्यक्रम में निःशुल्क अल्पाहार ग्रहण कर सकेगे। कार्यक्रम के संयोजक रीजन एडवाईजर एम.जे.एफ. लायन शिवरतन अग्रवाल एवं सह संयोजक लायन रेखा अग्रवाल को बनाया गया है। शर्मा ने आगे बताया कि 1 अप्रैल की सांय 6 बजे से बाईपास स्थित होटल आगमन पार्थ में क्लब के सदस्यों का होली मिलन समारोह मनाया जायेगा जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्व पार्टी बंजारा यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में प्रान्तीय एडिशनल सैकेटरी लायन दिनेश सिंहल पत्रकार, जोन चैयरपर्सन लायन डॉ. अनुज शर्मा भी उपस्थित रहेगे।