वन श्रमिक संघ की बैठक आयोजित

वन श्रमिक संघ की बैठक आयोजित

वन श्रमिक संघ की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर 25 सितम्बर। राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ सवाई माधोपुर की बैठक वनपाल नाका भगवतगढ़ में क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश गुर्जर की अध्यक्षता में कर्मचारियों की लंबित विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित की गई।
बैठक में वनपाल चैथ का बरवाड़ा शिवराज गुर्जर, वनपाल सवाई माधोपुर ताराचंद फौजी, वनपाल भगवतगढ़ पूरणमल बैरवा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बत्ती लाल मीणा एवं रेंज सवाई माधोपुर के अध्यक्ष सीताराम मीणा बंधा का क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं उपस्थित संघ के सभी सदस्यों ने साफा पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला संरक्षक हरिशंकर गुर्जर, ओम प्रकाश शर्मा, मनीष तिवाडी, आसाराम मीणा, किशन लाल मीणा, श्योदास, रामबाबू शर्मा, किशन लाल बैरवा, बद्रीलाल मीणा, लड्डू लाल, रामसहाय, पुष्पेंद्र सिंह, मोहन लाल मीणा, जगदीश मीणा अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति जटवाड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
46 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.