चमत्कारजी प्रबंध समिति का गठन
सवाई माधोपुर 14 जनवरी। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मन्दिर आलनपुर की 3 वर्षीय प्रबंध समिति का गठन निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागरजी के सानिध्य एवं सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कासलीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश जैन श्रीमाल एवं महामंत्री योगेंद्र पापड़ीवाल की उपस्थिति में बुधवार 13 जनवरी को बिजोलिया (भीलवाड़ा) स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में किया गया।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि नरेश बज को अध्यक्ष, अनिल जैन पल्लीवाल को उपाध्यक्ष, महावीर बज को मंत्री, नीलकमल जैन पुरवाल को सहमंत्री, सुरेंद्र पांड्या को कोषाध्यक्ष, सुरेश सौगानी, मोहनलाल कासलीवाल, रमेश छाबड़ा, भारत भूषण सौगानी, स्वतंत्र पांड्या, अशोक चैधरी को सदस्य के रूप में चुना गया। वहीं डाॅ. शिखर चंद जैन, राजमल जैन, सुरेंद्र पहाड़िया एवं रानी कासलीवाल को सहवर्ण सदस्य के रूप में विधिवत रूप से मनोनीत कर कार्यकारिणी में शामिल किया गया।