गांव से लेकर शहर व प्रदेश तक कांग्रेस की सरकार बनने से विकास को मिलेगी गति – अबरार

गांव से लेकर शहर व प्रदेश तक कांग्रेस की सरकार बनने से विकास को मिलेगी गति – अबरार

गांव से लेकर शहर व प्रदेश तक कांग्रेस की सरकार बनने से विकास को मिलेगी गति – अबरार
सवाई माधोपुर 11 सितम्बर। अभी हाल में हुए पंचायती राज चुनाव में जिला प्रमुख व उपजिला प्रमुख से लेकर प्रधान व उप प्रधान बनाने में मतदाताओं द्वारा महत्वपूर्ण योगदान देने पर उनका आभार जताने के लिए शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से रणथंभौर रोड़ स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक सवाई माधोपुर दानिश अबरार ने बताया कि सवाई माधोपुर में आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान, उपप्रधान व विधायक एक ही पार्टी के हंै और एक ही मंच पर बैठे हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में मतदाताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उनका आभार जताते हुए कहा कि सवाई माधोपुर में गांव से लेकर शहर तक कांग्रेस पार्टी की सरकार है।
उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर व मलारना डूंगर में प्रधान व उप प्रधान तथा नगर परिषद में सभापति व उपसभापति के साथ ही जिला प्रमुख व उपजिला प्रमुख भी कांग्रेस पार्टी से है। यहां की जनता और कांग्रेस पार्टी के लिए इससे बढिया और कोई खुशी की बात नहीं हो सकती। अबरार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, गांव-ढांणी के विकास की राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी धर्म और जाति-पाति की राजनीति से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलती है।
प्रेसवार्ता के दौरान जिला प्रमुख सुदामा मीना, उपजिला प्रमुख बाबू लाल बनोटा, सवाई माधोपुर प्रधान निरमा देवी, उपप्रधान सविता मीना, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना, उप प्रधान फजरूद्दीन, नगर परिषद सभापति विमल महावर, गिर्राज गुर्जर एडवोकेट सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.