भारतीय शिक्षा समिति कार्यकारिणी का गठन

भारतीय शिक्षा समिति कार्यकारिणी का गठन

भारतीय शिक्षा समिति कार्यकारिणी का गठन
सवाई माधोपुर 5 जुलाई। भारतीय षिक्षा समिति गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर द्वारा बालिका उच्च माध्यमिक आदर्ष विद्या मन्दिर, मानटाउन में साधारण सभा का आयोजन किया गया।
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि साधारण सभा का शुभारम्भ प्रान्तीय सहमंत्री महेषचन्द शर्मा एवं क्षेत्रीय खेलप्रमुख सत्यनारायण मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। माँ सरस्वती वन्दना के पष्चात जिला अंकेक्षक घनष्याम शर्मा द्वारा पिछले विŸाीय वर्ष 2020.21 का आय-व्यय और आगामी विŸाीय वर्ष 2021.22 का बजट प्रस्तुत किया गया। जिला सचिव जगदीष प्रसाद शर्मा द्वारा जिला समिति के विगत तीन वर्ष के कार्यकाल के कार्य की स्थिति, समीक्षा व भावी कार्य योजना से साधारण सभा को अवगत कराया गया।
भारतीय षिक्षा समिति गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर की नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई जिसके अन्तर्गत प्रान्तीय प्रतिनिधी द्वारा जिला व्यवस्थापक कानसिंह राजावत और जिला सह व्यवस्थापक गजेन्द्रपाल जादौन को मनोनीत किया गया। इसके बाद साधारण सभा में उपस्थित स्थायी समिति सदस्य एवं आमंत्रित सदस्यों की सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नरेन्द्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन दाधीच और जिला कोषाध्यक्ष दिनेष चन्द गुप्ता के नामों की घोषणा की गयी। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों द्वारा साधारण सभा को एक स्वर में विष्वास दिलाया कि ‘‘सब का साथ, सब का विकास’’ के भाव को लेकर भारतीय षिक्षा समिति द्वारा संचालित आदर्ष विद्या मन्दिरों को उन्नति की ओर ले जायेंगे। इसके बाद साधारण सभा की सहमति से स्थायी समिति के नवीन सदस्यों के नामों की घोषणा की गयी। जिलाध्यक्ष नरेन्द्रजी आर्य द्वारा आम सभा में पधारे हुये महानुभावों एवं प्रान्तीय प्रतिनिधी का आभार व्यक्त किया गया। साधारण सभा का संचालनकर्Ÿाा गिर्राज प्रसाद शर्मा द्वारा शांति मंत्र के साथ साधारण सभा का समापन किया गया।
साधारण सभा के अन्तर्गत गोकुलचन्द गोयल, बद्रीलाल शर्मा, महावीर सिंह आर्य, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्यारेलाल बंसल, लटूरलाल सैनी, सुधा तोषनीवाल, गोविन्द प्रसाद शर्मा, जयसिंह लोधा, हरेकृष्ण शर्मा, राजेष कुमार गुप्ता, यषपाल टिक्कीवाल, शंकरलाल सैनी, ओमप्रकाष चैपड़ा, दिनेषचन्द जैमिनी, मुरारी लाल वैष्णव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.