राममंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन

राममंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन

राममंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन
सवाई माधोपुर 12 जनवरी। हिन्दू संगठनों की ओर से जिले भर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।
इसी के तहत सोमवार को फलौदी क्वारी स्थित आनन्देश्वर महादेव मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र हलौंदा, दूमोदा, टोडरा, फलौदी व चितारा पंचायत क्षेत्र के गांवो की निधि समर्पण संग्रह समितियों का गठन किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि समिति के स्वयं सेवक प्रत्येक गांव ढाणी में घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किये जा रहे निधि समर्पण को संग्रह करने का काम करेगें।
बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष विमलेश शांडिल्य, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष लटूर सिंह गुर्जर, खण्ड बौद्धिक प्रमुख मंगलेश शर्मा, राजेन्द्र तंवर, ओमप्रकाश जैन, दुर्गा बैरवा, सूरज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.