पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन की गाड़ी पलटी
30 दिसम्बर 2020
इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंव पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन सवाई माधोपुर आने के दौरान हुई दुर्घटना में उस वक्त बाल-बाल बच गए जब पूर्व क्रिकेटर अजरुद्दीन की गाड़ी सवाई माधोपुर आते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।सवाई माधोपुर आने के दौरान सूरवाल थाने के नजदीक लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर फूल मोहम्मद चौराहे पर उनकी गाड़ी टायर फटने के कारण पलट गई। जिससे सड़क किनारे लगे हुए एक ढाबे में घुस गई ।ढाबे में घुसने से ढाबे में काम कर रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।बताया यह भी जा रहा है कि अचानक टायर फट जाने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई । सूरवाल थाना पुलिस द्वारा अजरुदीन की गाड़ी 2-3 मर्तबा पलटी खा गई ।जानकारी मिलते ही सूरवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वही इस दुर्घटना में पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन बाल बाल बच गए । दुर्घटना में गाड़ी में सड़क किनारे एक ढाबे पर काम कर रहा एहसान नामक युवक घायल हो गया म उसको हल्की फुल्की चोट आई है। जिसका अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया गया है, वही अजहरुद्दीन अन्य गाड़ी की सहायता से रणथंभौर के होटल अमन ए खास के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने अन्य वाहन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को घटनास्थल से उठाकर सूरवाल थाने पर पहुंचाया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.