पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस-खंडार

पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस-खंडार

पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
खंडार  पूर्व विधायक खण्डार एवं भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने तहसील क्षेत्र के कानेटी ग्राम में 7 जनवरी को बकरी चराते समय बाघ के हमले में मृत पप्पू गुर्जर के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर गोठवाल ने पप्पू के परिवार को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चैक भी सौंपा। इस दौरान जितेंद्र गोठवाल ने गावों में लगातार हो रहे टाइगर के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को अन्य राजकीय सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, गुर्जर नेता वीरेंद्र धाबई, गोपाल, दिनेश सिंहल, कमलेश गुर्जर, रामकिशन जाट, रमखिलड़ी गुर्जर, भगवती रामहरि सहित गुर्जर समाज व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.