पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सादगी से मनाया जनदिवस,2 हजार से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने पहुँचकर दी जन्मदिन की बधाई……,
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया ने दूरभाष पर दी शुभकामनाएं……
कोरोना गाइडलाइन के चलते पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के 56 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित नही किया गया।
आमजन एवं जनता का स्नेह-प्रेम होने के कारण बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पहुँचकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सर्वप्रथम प्रातःकाल 6 बजे सोमेश गोयल ने अपने हाथों से स्केच बनाकर पूर्व विधायक गुर्जर को भेंट किया।
इसके पश्चात मानव सेवा संस्थान, लायंस क्लब,परिषद,विभिन्न व्यापार संगठन ,बजाजा,भारत वाहिनी,विद्यार्थी परिषद, भाजपा मंडल शहर,ग्रामीण,तलावड़ा एवं वजीरपुर,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,आई टी विभाग,अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा सहित विभिन संगठनों ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से लादकर एवं साफा पहनाकर, स्कैच बनाकर, मैमोरिया भेंट कर शुभकामनाएं दीं।इस दौरान काजल जादौन ने हस्तनिर्मित सागवान की कलात्मक घड़ी बनाकर दी जिसको पूर्व विधायक ने सराहा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया,सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,दर्जनों विधायक एवं सांसद,प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिला अध्यक्षों ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर आपको दीर्घायु रखें एवं देश प्रदेश की सेवा का जज्बा और बढ़ाए।
इस मौके पर नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ,उपसभापति वीरेंद्र पुजारी,शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिसिंह ,तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर ,वजीरपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी,जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना ,पूर्व जिला महामंत्री नवीन शर्मा ,जिला महामंत्री मनोज बंसल ,जमनालाल वैष्णव ,मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया ,अशोक कमालपुर ,मघराज सैनी,ग्रामीण मंडल महामंत्री हरिसिंह खारवाल ,सभी पार्षदगण,पार्षद भवानी सिंह गुर्जर,भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा,भाजयुमो नेता संदीप सिंह,गोपाल गर्ग,उदय सिंह गुर्जर,जितेंद्र शर्मा,फतेहसिंह मिलकपुर,आई विभाग के प्रमुख सोमेश्वर टटवाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.