पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अग्नि पीड़ित को ढांढस बधाया . दिनांक 21 अप्रैल को चिरौली में कैलाश गुर्जर के घर में बिजली शॉट सर्किट से आग पकड़कर छप्परपोश मे आग लग गई। जिसमें सात भैस (मवेशियों) आग की चपेट आने से मर गई। पीडित के तीन गय दुपल्ला, पड़ोस में रखी दुकान का खोका साथ ही पड़ोस के पटोर एवं नीम के पड़ो को भी भारी नुकसान हो गया, पीड़ित के जलाने के कंडे ,चारा (वूशा)साथ ही घरेलू सामान सहित हजारों रूपये का भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही आज पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर पीडित परिवार के घर पहुंचे ओर ढांंढस बधाया। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल से ही पूर्व विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का पूर्ण विश्वास दिलाया। तथा पूर्व विधायक ने पीडित को स्वयं की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की।पूर्व विधायक के साथ तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,लाला अमरगढ़, काडु पहलवान उमरी,रामस्वरूप पटेल एवं ग्रामीण पंच पटेल ओरअनेक ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.