38 पंचायतों के 1100 आवेदको के नाम प्रधानमंत्री आवास लिस्ट से हटाए जाने पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने रोष व्यक्त – गंगापुर सिटी

38 पंचायतों के 1100 आवेदको के नाम प्रधानमंत्री आवास लिस्ट से हटाए जाने पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने रोष व्यक्त – गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी – पंचायत समिति गंगापुर सिटी के ग्रामीण क्षेत्र की पुरानी 38 पंचायतों के 1100 आवेदको के नाम प्रधानमंत्री आवास लिस्ट से हटाए जाने पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति को अपना घर देना चाहते है ।उनके इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु गंगापुर ग्रामीण क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों की सूची में से 1100 लोगो के नाम राज्य सरकार की कमी एवं पंचायत समिति की लापरवाही के कारण काटा जाना गरीब के साथ अन्याय है।पूर्व विधायक ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर लिस्ट को दुरस्त करने एवं इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है

उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को प्रधानमंत्री आवास में 1 रुपया देना नही है पूरा रुपया केंद्र सरकार दे रही है उसके बाबजूद भी राज्य सरकार राजनैतिक भेदभाव के चलते गरीबों के नाम हटा रही है ।इसे भारतीय जनता पार्टी बर्दास्त नही करेगी

गुर्जर ने कहा कि जिन पंचायतों में सबसे ज्यादा नाम हटाए गए है उनमें मैडी -189,वजीरपुर -180,पावटा -128, बामन वडोदा -97, कुनकटा कलां – 48, रेंडायल गुर्जर – 40,रायपुर -39, बाढ़ कलां – 36,चूली- 28,शिवाला- 26 उमरी -24 आदि शामिल है ।

पूर्व विधायक ने कहा कि एक भी व्यक्ति का नाम प्रधानमंत्री आवास से नहीं कटना चाहिए,जब प्रधानमंत्री सबको आवास देना चाह रहे है तो राज्य सरकार को ऐसा काम नहीं करना चाहिए ।राज्य सरकार का ऐसा द्वेषपूर्ण कार्य गरीब जनता के साथ अन्याय है ।

G News Portal G News Portal
59 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.