पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन…,मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों का पालन करने की अपील…..
राजकीय चिकित्सालय, गंगापुर सिटी स्थित कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल , भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल,शहर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास,पार्षद रवि गोठवाल ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद मैं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा हूँ। यह वैक्सीन स्वदेशी एवं पूर्णतया सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व, वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और चिकित्साकर्मियों के सेवाभाव का परिणाम है कि भारत कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है।
साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जो भी (45 वर्ष से अधिक )या व्यक्ति वैक्सीनेशन के लिए पात्र है, वे अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाएं। सभी मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों का पालन करें।
इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन गुप्ता, मनोज बंसल,मिथलेश व्यास,पार्षद रवि गोठवाल सहित चिकित्सक एवं स्टॉपकर्मी मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.